नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में बच्चों का स्वागत कर मुंह मीठा कराया गया,पौधारोपण भी किया गया


पंडरिया।नये शिक्षा सत्र 2026-27 प्रारंभ 16 जून को हुआ।इस क्रम में ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय -शास पूर्व माध्यमिक शाला -कुण्डा में नव शिक्षा सत्र के शुभारंभ में सरपंच हरेंद्र चंद्राकर के द्वारा 6 वीं के नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। तत् पश्चात् विद्यालय परिसर में एक बादाम का पौधा रोपित कर सुरक्षित किया गया।सभी बच्चो से नियमित विद्यालय आने व अच्छी शिक्षा ग्रहण कर विद्यालय एवम गांव का नाम रोशन करने की बात कही गयी साथ ही सभी लोगों से पौधारोपण करने की अपील की गई।इस प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डा श हरेंद्र चंद्राकर के साथ उपसरपंच मुमताज खान ,पंच वागिश चंद्राकर , गणेश सोलंकी, पन्नालाल साहू , एवं लव साहु विद्यालय के प्रधान पाठक मोहन सिंह राजपूत, शिक्षक सुनील कुमार तिवारी,कलीराम चंद्राकर, सालिक राम यादव, राजेश कुमार सोनी के साथ ही सुशील कुमार गायकवाड़ एवं विद्यार्थियों की उपस्थित रहे।