पाटन। वार्ड क्रमांक 3 में पुराना बस स्टैंड में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी जी का मूर्ति का लोकापर्ण वर्चुअल के माध्यम से प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के मुख्य अतिथि में लोकार्पण हुआ। इस में भाजपा के दिग्गज नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा , नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले , उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी , मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर , सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक , पार्षद गण, भाजपा पदाधिकारी, प्रमुख जन, गणमान्य नागरिक सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप अभियंता व कर्मचारी उपस्थित रहे।







