कुम्हारी

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती के अवसर पर कुम्हारी नगर पालिका परिषद द्वारा अटल सुशासन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड क्रमांक 15 स्थित दुर्गा मंच हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में किया गया। कार्यक्रम में 30 लाख की लागत से अटल परिसर निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्य का भूमिपूजन वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। बता दे कि प्रदेश भर के 163 नगरीय निकायों में अटल परिसर निर्माण किये जाएंगे जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम में सीएम साय प्रदेश भर में वर्चुअली माध्यम से स्थान स्टेडियम सलिया टोली कुनकुरी जिला जशपुर से जुड़े।
कार्यक्रम के अवसर पर कुम्हारी नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू पार्षद रागिनी निषाद, विनोद बंजारे, ओंकार मार्कण्डे, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, मिथलेश यादव, राजू निषाद, रामकुमार सोनी, पीएन दुबे, गोल्डी गोस्वामी, मनोज वर्मा, आलोक दुबे, सुजीत यादव, फिंगेश्वर साहू, प्रणव श्रीवास्तव, उमाकांत साहू, रीता पाण्डेय, तृप्ति चंद्राकर, कोमल दुबे, सहित कार्यक्रम में मुख्य नगर अधिकारी नेतराम चंद्राकर अभियंता प्रकाश थवानी छाया साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नगरवासी एवं पालिका अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।






