पाटन।
ग्राम पंचायत झीट में आज अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ ग्रामीण जनों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
नए डिजिटल सेवा केंद्र के शुरू होने से अब ग्रामीणों को छोटे-मोटे बैंकिंग कार्यों के लिए बैंक तक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। केंद्र के माध्यम से ग्रामीण अब 25 हजार रुपये तक के लेन-देन की सुविधा गांव में ही प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
इस मौके पर सरपंच राजू साहू ने कहा कि अटल डिजिटल सेवा केंद्र के प्रारंभ होने से ग्रामीणों को डिजिटल सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं का लाभ अब गांव में ही आसानी से उपलब्ध होगा।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर सचिव यशवंत आडील, उपसरपंच देवेंद्र पटेल सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।







