मुख्यमंत्री द्वारा अटल परिसर गौरेला का वर्चुअली लोकार्पण 25 दिसम्बर को  किया जाएगा

गौरेला।।/ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर नगरपालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 10 में नवनिर्मित अटल परिसर का 25 दिसम्बर गुरूवार को दोपहर 12.30 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि वर्चुअल माध्यम से संपन्न होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विष्णुदेव साय एवं अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक मरवाही श्री प्रणव मरपची एवं विधायक कोटा श्री अटल श्रीवास्तव और विशेष अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला श्री मुकेश दुबे एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में सभी पार्षदों को भी आमंत्रित किया गया है।