अटारी के इंजीनियर लखन बिजौरा की मनाई जयंती, बिजौरा फैंस क्लब का आयोजन

पाटन। सोमवार छत्तीसगढ़ और पाटन क्षेत्र के गौरव अटारी की शान महामना इंजीनियर लखन लाल बिजौरा साहब की जन्मजयंती है। प्रति वर्ष अनुसार प्रतिमा अनावरण के बारहवें वर्ष में आज माल्यार्पण कार्यक्रम बिजौरा फैंस क्लब के सदस्यों व पाटन क्षेत्र के निवासियों द्वारा आयोजित किया गया।
सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित माननीय लखन लाल बिजौरा साहब की प्रतिमा को श्री एस एन बिजौरा जी घर के आंगन में रखा गया है, जिसे व्यवस्थित कर उनकी जन्म तिथि के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनरेशन पॉवर कंपनी से सेवानिवृत्त मैनेजिंग डायरेक्टर निर्मल कुमार बिजौरा सुशोभित रहे। विशिष्ट अतिथि के आसन को संयुक्त पॉवर कंपनी के अभियंता संघ के महासचिव व वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता मनोज वर्मा के साथ रूप बिजौरा दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम जमुलकर जी ,छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वितरण कंपनी से सेवानिवृत कल्याण अधिकारी दीनानाथ वर्मा जी ने किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अजीत बिजौरा,अनूप वर्मा, सतीश वर्मा , संतोष चंद्राकर , पुरषोत्तम टिकरिहा ,लक्ष्मीनारायण बंछोर ,निरंजन वर्मा, आर के चंद्राकर ,हेमशंकर वर्मा कैलाश यादव, शत्रुहन यादव और ग्रामवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन यतीश वर्मा ने एवम आभार प्रदर्शन भिलाई 3 पदुम्ननगर पार्षद मनीष वर्मा ने किया।