पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू और अन्य पदाधिकारियों ने जानकारी दिया कि तहसील साहू संघ, पाटन के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ तथाकथित और पराजित मानसिकता से ग्रसित लोग समाचार पत्रों का सहारा लेकर हमारे समाज के कर्मठ, सक्रिय एवं संघर्षशील पदाधिकारी महेंद्र साहू की छवि धूमिल करने का सुनियोजित षड्यंत्र रच रहे हैं। संघ इस घिनौनी साजिश की कड़े शब्दों में निंदा की है। पदाधिकारियों ने कहा कि
यह सर्वविदित है कि तहसील साहू संघ पाटन के चुनाव में करारी हार का सामना करने वाले कुछ लोग आज भी अपनी पराजय को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। अपनी इसी हताशा और कुंठा के चलते ये लोग झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार का सहारा लेकर महेंद्र साहू जी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं, ताकि उनकी टीम समाजहित के कार्यों में बाधित हो।
सबसे चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि इस षड्यंत्र में कुछ पत्रकार भी शामिल हैं, जो पत्रकारिता जैसे पवित्र पेशे की गरिमा को तार-तार करते हुए एकतरफा, अपुष्ट और मनगढ़ंत खबरें प्रकाशित कर समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। यह न केवल अनैतिक है, बल्कि समाज के खिलाफ एक गंभीर साजिश है।
तहसील साहू संघ, पाटन स्पष्ट करना चाहता है कि:
यह पूरा प्रकरण राजनीतिक द्वेष और व्यक्तिगत बदले की भावना से प्रेरित दुष्प्रचार है।
महेंद्र साहू की छवि खराब करने का हर प्रयास समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
यदि किसी के पास कोई प्रमाण है, तो वह सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत करे, पर्दे के पीछे से वार करना कायरता का परिचायक है।
संघ की स्पष्ट चेतावनी:
यदि इस प्रकार का झूठा प्रचार, चरित्र हनन और षड्यंत्र तत्काल बंद नहीं किया गया, तो तहसील साहू संघ पाटन न केवल सामाजिक स्तर पर बल्कि कानूनी स्तर पर भी कड़ी कार्यवाही करने के लिए बाध्य होगा। ऐसे षड्यंत्रकारियों को बेनकाब कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।
तहसील साहू संघ यह भी स्पष्ट करता है कि आगामी तहसील स्तरीय माता कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम (25 एवं 26 अप्रैल) के उपरांत, यदि षड्यंत्रकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, तो समाज उन्हें लोकतांत्रिक और संगठित तरीके से करारा जवाब देगा।
आज साहू समाज पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ खड़ा है।
जारीकर्ता:
तहसील साहू संघ, पाटन
लालेस्वर साहू – अध्यक्ष
डुलेश्वर साहू – उपाध्यक्ष
श्रीमती विमला साहू – उपाध्यक्ष
सुरेन्द्र साहू – संगठन सचिव
श्रीमती भुनेश्वरी साहू – संगठन सचिव







