
पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तर्रा में शाम के समय चोरी का एक मामला सामने आया है। जिस समय चोर घर के भीतर दाखिल हुआ था, ठीक उसी समय मकान मालिक वहां पहुँच गया। जब मकान मालिक ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, तो चोर मौके से फरार हो गया। घबराहट में चोर अपनी वह बाइक भी गांव के तालाब के पास छोड़ गया, जिससे वह चोरी करने आया था। सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की जाँच कर रही है।







