जामगांव आर- दक्षिण पाटन के ग्राम पाहंदा, मोहभट्ठा मे बाबा गुरुघासीदास जी की 269वीं जयंती मनाई गई! इस दौरान बस्ती मे शोभायात्रा निकाली सतनामी समाज के लोग पांरपरिक वेशभूषा मे शामिल हुए! और गुरुघासीदास के संदेशो को लोगों तक पहुंचाया! कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग रहे!
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साह और मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने सभी लोगों को गुरु घासीदास के 269वीं जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, आज हम 269 वीं जयंती मनाई जा रही है, लेकिन सवाल इस बात का है कि हमसे कितने लोग आज भी गुरु घासीदास जी बताए हुए बातों का पालन कर रहे हैं। उनके किसी एक लक्ष्य का भी पालन हम करते हैं तो हमारे जीवन की यह सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। हम सिर्फ गुरुओं को न माने बल्कि गुरुओं की भी माने, तभी हमारे जीवन उद्धार संभव होगा! इस कार्यक्रम मे उपस्थित – कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, नारद साहू अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन, मेहतरू मनहरे,
सतखोजन देशलहरे,निलेश बघेल,रेखलाल,शिव,सोमन, डोमन,बलदाऊ बंजारे,आत्माराम, भगवानी देशलहरे, प्रखरकुमार यादव( भाजपा युवा नेता), पालेन्द्र कुमार, कमलेश यादव, अभिषेक सेन, शंकर साहू, सहित समस्त सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!







