पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा में साहीवाल पशुओं की नीलामी 30 अक्टूबर को..

दुर्ग।पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग के अंतर्गत संचालित डेयरी इकाई (बुल मदर एक्सपेंरिमेंटल डेयरी फार्म) में विभिन्न वर्गों के साहीवाल पशुओं जैसे दुधारू गाय/सूखी गाय/गाभिन गाय, कलोर गाय, नर वत्स, मादा वत्स, की नीलामी 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। सभी इच्छुक पशुपालक/कृषक उक्त नीलामी तिथियों में अपनी सहभागिता प्रस्तुत कर स्वेच्छानुसार नीलामी अनुरूप निर्धारित दर पर पशु क्रय कर सकते हैं। क्रेताओं को शासन द्वारा मान्य पहचान पत्र (आधारकार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लायेंसस आदि की छायाप्रति) एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के पालनार्थ वचन पत्र जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 6267993671, 8517057027 पर संपर्क किया जा सकता है।