‘रामायण’ के टीजर पर दर्शक लुटा रहे प्यार….जानें 5 घंटे में मिले कितने मिलियन व्यूज और लाइक?

मनोरंजन डेस्क सीजी मितान।Ramayana Teaser Views: फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो चुका है। आइए जानते हैं कि 5 घंटे में इसे कितने व्यू और कितने लाइक्स मिले हैं?

साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक सामने आया है। यूट्यूब पर टीजर के रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इसे प्यार दिया है। इस पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं।

टीजर पर व्यूज
आज हनुमान जयंती के दिन लगभग 10 बजे यूट्यूब चैनल वर्ल्ड ऑफ रामायण पर फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज किया गया। लगभग पांच घंटे में इस टीजर को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। टीजर को साढ़े 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इसी कड़ी में इसे 34 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिले हैं। यूट्यूब पर किसी भी टीजर को इतने कम समय में इतने ज्यादा व्यूज मिलना बड़ी बात है।

टीजर में क्या है?
‘रामायण’ के टीजर में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाई गई है। पहले उनके महल में रहने वाले दृश्यों को दिखाया गया है। इसके बाद उनके वनवास की झलक दिखाई गई है। वनवास में किस तरह संघर्ष करते हैं, यह भी दिखा है। उनके साथ सीता और लक्ष्मण की भी झलक दिखी है। टीजर के आखिर में रावण के रूप में यश की झलक दिखी है। इसके साथ रावण के पुष्पक विमान को भी दिखाया गया है।

भगवान राम के किरदार में जंचे रणबीर
2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में रणबीर कपूर छाए नजर आए। भगवान राम के किरदार में रणबीर काफी जंच रहे हैं। फिल्म से अलग-अलग हिस्सों से उनके लुक दिखते हैं। लेकिन हर लुक में रणबीर काफी संयमित नजर आए हैं। यही कारण है कि रणबीर का लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार और भी बढ़ता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला हिस्सा 2026 में दिवाली पर रिलीज होगा। दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे