दरबार मोखली जनसमस्या निवारण शिविर में 255 आवेदन निराकृत, विभिन्न विभागों के हितग्राही मूलक योजना से 37 हितग्राही लाभान्वित….जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सांसद विजय बघेल शामिल हुए
पाटन। ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुनने, समझने और समाधान के लिए आज जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम दरबार मोखली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की गई।