विधायक ललित चन्द्राकर ने आस्था ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना… अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में किया गया भव्य स्वागत,राऊत नाचा और धुन पर स्टेशन हुआ राममय
दुर्ग। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) अंतर्गत अयोध्या के भगवान रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आज आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाना किया गया।










