पाटन।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत अविनाश मिश्रा को दुर्ग जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
अविनाश वर्तमान में स्थानीय स्तर पर सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। पार्टी ने उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।







