पाटन। क्षत्रिय करणी सेना ने सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश ठाकुर को संगठन का भिलाई जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद समाज के युवाओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


अवधेश ठाकुर लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के कार्यक्रमों में लगातार सहभागिता निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता, समाज सेवा के प्रति समर्पण और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने विश्वास जताया है कि अवधेश ठाकुर अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा समाज के हित में प्रभावी कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। विशेष रूप से युवाओं ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताते हुए खुशी व्यक्त की है।






