केंद्र की विभिन्न योजनाओं को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन 16 को रामपुर, कुगदा व 17 को जंजगिर, परसदा में आयोजन

राकेश कुमार
कुम्हारी

भारत शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं भारत सरकार के फ्लेगशिप स्कीम के प्रचार-प्रसार तथा योजनाओं के कवरेज को बढ़ावा देने एवं हितग्राहियों में जागरूकता लाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का दिनांक 16 फरवरी एवं 17 फरवरी दिन शुक्रवार व शनिवार को जागरूकता कैम्प का आयोजन नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया है यह कार्यक्रम दो दिनों में चार गांवों को केंद्रित कर आयोजित किया जाएगा । अधिकारी के बताए अनुसार कैम्प स्थल 1 का संचालन 16 फरवरी को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रामपुर चोरहा (जैतखाम के पास) व ग्राम कुगदा (मानस भवन) में आयोजित किया गया है वहीं 17 फरवरी को ग्राम जंजगिरी के मिनी स्टेडियम व परसदा वार्ड के बाजार चौक में कैंप संचालित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राहियों को भाग लेने की अपील पालिका प्रशासन द्वारा किया गया है जिसकी मुनादी भी कराई गई।