चिंगरी में चलाया गया जागरूकता अभियान,किशोरियों को किया जागरूक


संजय साहू
अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिंगरी में जागरूकता अभियान चलाया। विगत 2 वर्षों से पूरे भारत ने ऐसी महामारी का सामना किया है जिससे आज आम जनता के बीच में एक खौफ पैदा हो चुका है इसी को देखते हुए जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसे ध्यान में रखते हुए कंचन गुप्ता जो मिस इंडिया लीगेसी की फाइनलिस्ट है एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक गांव में जाकर मासिकधर्म जागरुकता अभियान चला रही हैं साथ ही गांव में एवं छोटे-बड़े कस्बों में खुद माताओं बहनों से रूबरू होकर उन्हें जागरूक कर रही है बिटिया रानी क्यों हो झीजगती यह है प्रकृति की शक्ति ईसी नारे के साथ युवा एवं पर्यावरण के लिए समर्पित स्नायु संस्था द्वारा मासिकधर्म जागरूकता अभियान चलाया गया साथ ही माताओं बहनों को पैड वितरण किया गया जिसमें विशेष रुप से कंचन गुप्ता जो कि मिसेस इंडिया लीगसी की फाइनलिस्ट है उनका अहम योगदान रहा साथ ही साथ इस अभियान को हर छोटे-छोटे गांव एवं छोटे कस्बे में करने की तैयारी कंचन गुप्ता द्वारा करी जा रही है इस अभियान की शुरुआत ग्राम पंचायत चिंगरी पोस्ट अंडा से शुरुआत किया गया।

इसमें माताओं एवं बहनों को मासिक धर्म से जुड़े सारी जरूरी बातों को समझाया गया कंचन गुप्ता द्वारा गांव के सरपंच और वहां की मितानिन एवं सारी महिलाओं को इस सराहनीय कार्य मे उनका सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कंचन गुप्ता मिस इंडिया लीगेसी की फाइनलिस्ट तनु दानी स्नायु संस्था की सचिव विभा एवं आयुषी कार्यकारिणी सदस्य एवं ग्राम की माताएं एवं बहनें उपस्थित थे।