जामगांव आर।शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव-आर, भरर में युवा दिवस सप्ताह (12 जनवरी से 19 जनवरी तक) के अवसर पर यूथ रेडकॉस, रेडरिबन एवं छ.ग. शासन के निश्चय निरामय 100 दिन कार्यक्रम के संयुक्त तत्वाधान में एड्स, कुष्ठ रोग एवं क्षय रोग (टी.बी.) मलेरिया के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में पोस्टर, निबंध, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी रेडरिबन एवं यूथ रेडकॉस प्रभारी डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि छ.ग. शासन के तहत इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भनसुली-आर के आर.ए०च.ओं. संदीप चंद्राकर द्वारा एड्स, कुष्ठ रोग, मलेरिया रोग, नशा मुक्ति के कारण पहचान एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिसमें जानकारी ही बचाव एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया गया।
इस कार्यक्रम में 70 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने कार्यक्रम के आयोजन की सार्थकता बताते हुए समय-समय पर ऐसे आयोजन को स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। स्वयंसेवक श्वेता, योगिता, कमलेश्वरी, काजल, मीनाक्षी की सक्रिय भागीदारी रही।






