जामगांव-आर महाविद्यालय में गौसंरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

जामगांव (आर) । शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव-आर, भरर में कला संकाय के समस्त छात्र छात्राओं को गौसंरक्षण जागरूकता को बढ़ाने के लिये “गौसंरक्षण जागरूकता” विषय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की भूगोल विषय की प्राध्यापिका श्रीमती नीता कुम्भारे मैडम ने विस्तृत रूप से गौसंरक्षण विषय पर अपने विचार से छात्रों को अवगत कराया।

कार्यकम में उपस्थित छात्र-छात्राओं में ओमलता, पुष्पांजली, भावना, देविका ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यकम में महाविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।