रेड रिबन क्लब द्वारा एचआईवी एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जामगांव शहीद  डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव और भारत की रेड रिबन क्लब द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में एचआईवी एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय में रंगोली, पोस्टर, प्रश्न मंच, निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से एचआईवी एड्स जागरूकता ही बचाव के संदेश को जन्म तक पहुंचाने  का  प्रयास किया गया । कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नेता कुंभारे के आयोजन की शरण करते हुए विद्यार्थियों को महाविद्यालय एवं मिस्टर बताते हुए एड्स की प्रति जागरूकता प्रसारित करने का आह्वान कियागया । इसी कड़ी में रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवकों द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारत के नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों  को जागरूक किया गया ।
इस कार्यक्रम में  भरर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पद्मिनी शांडिल्य , हरीश देश प्यारे एवं 100 से अधिक विद्यार्थियों उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेता, दुर्गेश, कामिनी  जितेंद्र, तेजस्वी ,थानेश्वर गीतांजलि निरुपमा,  वीणा की सक्रिय भागीदारी रही ।