शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगाँव आर मे विश्व कैंसर दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

कल्याणी साहू

जामगाँव आर।महाविद्यालय मे कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम तथा देशी गाय में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये iqac द्वारा व्याख्यान का आयोजन शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जाम गाँव आर मे 4 फरवरी 2023 का दिन महत्व पूर्ण रहा. कैंसर जागरूकता के लिए महाविद्यालय में गाड़ाडीह स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा’ राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजन से विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर के बचाव और जागरूकता पर विद्यार्थियों और अधिकारियों कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यक्रम रखा गया . कार्यक्रम में गाड़ाडीह स्वास्थ्य केंद्र के प्रमुख डॉ दीपक क्षत्रिय तथा कुमारी जागृति साहू ने अपनी उपस्थिति दी और सर्वाइकल कैंसर’ ब्रेस्ट कैंसर’ मुँह के कैंसर के कारण ‘ होने वाले बचाव को विद्यार्थियों को समझाया ।

सर्वाइकल कैंसर के लिए 9 से 14 वर्ष की बच्चियों के लिए विशेष इंजेक्शन की जानकारी छात्राओं को दी गई . ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग किस प्रकार स्वयं की जा सकती है इसके लिए प्रचार सामग्री भी वितरित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंग्रेजी विभाग के प्रमुख डॉ रजनीश तिवारी द्वारा की गई. प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ रोशन आरा ने विद्यार्थियों में ऐसे कार्यक्रम के प्रसार को महत्वपूर्ण बताया . उसके साथ ही आंतरिक गुणवत्ता विभाग के प्रमुख श्री आबिद खान द्वारा देसी गायों में दुग्ध उत्पादन को किस प्रकार बढ़ाया जाए के लिए अंजोरा वेटरनरी कॉलेज की डॉक्टर कैसर खान का व्याख्यान आयोजन किया गया ।

डॉ खान ने बड़ी सरलता से गाय की पहचान और उसमें दूध की गुणवत्ता को बढ़ाने के उपायों की जानकारी. उन्होंने दूध के उत्पादन के साथ ही गायों में प्रजनन करने की प्रक्रिया ‘ अच्छी गायों की पहचान उनके स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी भी दी . भविष्य में उन्होने वेटेरिनरी विषय पर विद्यार्थियों के लिए ad on कोर्स करवाने की सहमति भी दी. कार्यक्रम में डॉ अरुनेन्द् तिवारी ‘ डॉ रोशन आरा’ डॉ रजनीश तिवारी ने अपनी उपस्थिति प्रदान की. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी चेतना सोनी ने किया।