विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर सिविल हॉस्पिटल सुपेला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


पाटन।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी एवं राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर डॉ संगीता भाटिया के मार्गदर्शन में विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर सिविल हॉस्पिटल सुपेला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बी एन वाहने एवं सिविल अस्पताल सुपेला के प्रभारी डॉ पीयाम सिंह के द्वारा 55 मरीजो का  नेत्र जांच किया गया जिसमें 18 मरीज रिफ्रैक्टिव एरर के तीन मरीज़ मोतियाबिंद ऑपरेशन के तथा अन्य संक्रमण के 10 मरीज पाए गए जिन्हें आवश्यक जांच एवं उपचार प्रदान किया गया मोतियाबिंद के लिए चिन्हांकित मरीज को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया ।इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ बी एन वाहने ने बताया कि आंखें भगवान की दी हुई अमूल्य धरोहर है इसलिए आंखों की देखभाल और सुरक्षा अतिमहत्वपूर्ण है ,आंखों को सदा स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने खान-पान की चीजों में विटामिन ए युक्त एवं आयरन युक्त भोज्य पदार्थों को ग्रहण करना चाहिए तथा आंखों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिस क्षेत्र में हम काम कर रहे हैं उसे क्षेत्र के हिसाब से आंखों को सुरक्षित करने के उपकरण उपयोग करने चाहिए ।वर्तमान समय में विश्व में बहुत बड़ी संख्या अंधत्व का शिकार है और इसके लिए हमें अधिक से अधिक संख्या में नेत्रदान करने के भी आवश्यकता है इसके साथ ही मोतियाबिंद प्रकरणों की शीघ्र पहचान कर उनका समय पर ऑपरेशन कराना आवश्यक है तथा ग्लूकोमा व अन्य नेत्र विकारों का समय-समय पर अपने नजदीकी शासकीय अस्पताल जाकर जांच अवश्य कराते रहना चाहिए ।वर्तमान समय में बच्चों में मोबाइल ,वीडियो गेम ,लैपटॉप ,टीवी  का उपयोग अधिक करने के कारण नेत्र ज्योति क्षीण हो रही है अतः पलको को चाहिए कि बच्चों को  आवश्यकता अनुसार टीवी लैपटॉप मोबाइल आदि का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल सुपेला के नेत्र सहायक अधिकारी योगैया बंडी ललिता बंजारे, कविता भगत आदि स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया ।