विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*



पंडरिया- ब्लाक में स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोडापुरी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ व्याख्याता वीरेंद्र कुमार चंद्राकर के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे सकारात्मक सोच अपनाएँ, आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने मन की भावनाएँ खुलकर व्यक्त करें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण कविता कुर्रे व मुमताज़ बेगम भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आवश्यक जीवनशैली संबंधी सुझाव दिए।संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त दिनचर्या रखने का सलाह दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने “स्वस्थ मन – उज्ज्वल भविष्य” विषय पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में दुर्गेश साहू, अथर्व, नमन चंद्राकर,साक्षी, रागिनी एवं आरती ने अपनी कला और संदेशपूर्ण प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम का संचालन कि विभाग के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।