बड़ेडोंगर व पतोड़ा में मनरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर तालाब के उपयोगिता पर जागरूकता रैली_

कोंडागांव ।जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पतोड़ा एवं बड़ेडोंगर में मनरेगा योजना से अमृत सरोवर समुदाय के लिए जल संचयन तालाबों का नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है जिसमे ग्रामीणों को अमृत सरोवर निर्माण की जानकारी देते हुए जन जागरूकता रैली निकाली गई। ग्राम पंचायत पतोडा के ग्रामीणजन गांव के ही शाहिद बेटे शहीद शिव लाल नेताम के नाम पर इस अमृत सरोवर का नाम रखा है जिसे मनरेगा मजूदरों के द्वारा जल्द ही पुर्ण कर लिया जाएगा। 

गौरतलब है कि भारत सरकार के द्वारा भारत की आजादी के 75 वर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक जिले में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है ताकि मनरेगा योजना से ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर जल स्तर को बढ़ाया जा सके साथ ही वर्षा की हर एक बूंद का संचय कर उसका सदुपयोग किया जा सके।

बता दें जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत कुल 15 अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना है जिसमें इस वित्तीय वर्ष में दो अमृत सरोवर ग्राम पंचायत आलोर एवं ग्राम पंचायत भूमका में अमृत सरोवर  जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण किया गया,  स्वतंत्रता दिवस के अवसर शहीदों के परिवार एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा अमृत सरोवर में ध्वजारोहण का कार्य किया गया। देश की अखंडता एवं एकता के लिए शहीद हुए ग्रामीणों के नाम पर ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण एवं जीर्णोधार कार्य किया जा रहा है ताकि ग्राम पंचायत में रहने वाली नागरिकों के बीच उनके प्रति सम्मान एवं आदर की भावना सदा बनी रहे।