संजय साहू

अंडा। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा श्री अजय शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं श्रीमती उषा झा परियोजना अधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) के मार्गदर्षन में एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजोरा में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के संदेष के साथ जागरूक्ता रैली निकाली गई एवं निबंध, ड्राइंग, व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें स्कूल के सभी बालिकाओं ने उत्साहित होकर भाग लिये। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य महोदया श्रीमती माया बेलचंदन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच संगीता माखन साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अंजोरा कृषि विज्ञान केन्द्र की कृषि वैज्ञानिक डॉ. निषा शर्मा भी उपस्थित रही व स्कूल के प्राचार्य होरीलाल चतुर्वेदी व समस्त षिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना दुर्ग (ग्रामीण) की अंजोरा सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती गीतांजली भैंसारे द्वारा बालिकाओं को सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित योजनाएं जैसे :- नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या योजना इत्यादि पर जानकारी दिया गया व ‘‘बालिकाओं को वरदान है अभिषाप नही’’ व बालिकाओं को मौका तो दिजिये वह आसमान छू लेंगे पर प्रकाष डाला गया।
जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन द्वारा घरों मे बालक व बालिका समान है दोनों को समान्ता का अधिकार दिया गया है इस लिए दोनों को एक जैसा ही संस्कार दिया जाये व महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाये जिससे बालिकाएं बाहर भी निर्भिक रहें सुरक्षित रहे। बेटियां चाहे तो हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती है संदेष बालिकाओं को दिया गया।
डॉ. निषा शर्मा ने भी बच्चों को भोजन में संतुलित आहार, प्रोटीन, विटामिन भरपुर मात्रा में हरी सब्जीयां व भाजियों व मिलेटष जैसे- ज्वार, बाजरा, रागी इत्यादि को भी शामिल करने एवं मोमोस, मैगी, चौमिन, चिप्स जैसे जंकफुड को त्यागने की बात कही गयी जिससे उनका शारिरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास व छुपी हुई बिमारियों से बचाव हो सके।
कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में सुकांती यादव, द्वितीय लक्ष्मी मण्डले, तृतीय स्थान में नित्या सिंह व ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम लोकेषरी, द्वितीय धारणी, तृतीय उमेषरी तथा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्नेहा, द्वितीय भारती, तृतीय जयश्री रही। कार्यक्रम में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ग्राम सरपंच श्रीमती संगीता माखन साहू द्वारा पहले पढ़ाई फिर विदाई का संदेष दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन आरती वैष्णव के द्वारा किया गया व आभार प्रदर्षन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजोरा के प्राचार्य होरीलाल चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अंजोरा पंचायत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अरूणा सोनी, प्रमिला देषमुख, राधा सारथी भी उपस्थित रही।






