धौराभाठा में हरे भरे पेड़ो पर चली कुल्हाड़ी, 60 से अधिक पेड़ो की कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश, राजस्व और वन विभाग बेखबर

पाटन।।केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ माँ के नाम लगाया जा रहा है और लोगों को लगातार जागरूक कर एक पेड़ माँ के नाम लगाने का बड़ा प्रयास किया जा रहा है। गांव से लेकर शहर तक हरियाली रहे, लेकिन जमीनी स्तर में इनकी हकीकत उलटी है। जमीनी स्तर में लगातार हजारों लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। सोमवार को ग्राम धौरभांठा के मुर्रा भाठा सड़क के किनारे लगे शासकीय पेड़ो को अवैध तरीके से काटा गया है। इसमें 80 से अधिक हरे भरे पेड़ों की कटाई की गई है। पेड़ की कटाई होने से ग्रामवासी और किसान आक्रोशित हैं। इसके बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अनेकों किसानों के खेत में लगे पेड़ और सरकारी पेड़ो को अवैध रुप से काटा गया है। पेड़ काटने के लिए न विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है, न ही ग्राम सभा में प्रस्तावित किया है। इसके बावजूद 60 से अधिक पेड़ों को एक ठेकेदार ने काट दिया है।
ग्राम पंचायत धौराभाठा के उपसरपंच विवेक ने कहा कि हरे भरे पेड़ को काटने वाले के ऊपर शासन को जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए किसानों के खेत के मेड़ में लगे हुए कौहा व रिया के पेड़ को बिना जानकारी दिए काट दिया गया है।