पाटन। ग्राम पंचायत गोडपेडरी के वार्ड क्रमांक 11 में हुए उपचुनाव में आयुष वर्मा ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गणेश निषाद को 07 मतों के अंतर से पराजित किया।

उपचुनाव के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना में आयुष वर्मा को बढ़त मिली और अंततः उन्होंने 07 वोटों से चुनाव अपने नाम कर लिया। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।
वार्ड क्रमांक 11 के उपचुनाव को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्सुकता थी। चुनाव परिणाम आने के बाद आयुष वर्मा के समर्थकों ने इसे जनता के विश्वास और समर्थन की जीत बताया। वहीं विजयी प्रत्याशी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया।






