बलराम यादव
पाटन। ब्लॉक कांग्रेस का आजादी गौरव यात्रा आज पाटन में होगा। इस यात्रा में मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। श्री बघेल के आगमन को देखते हुवे स्थानीय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एसडीओपी देवांश सिंह राठौर व थाना प्रभारी पाटन शिवानंद तिवारी सुरक्षा व्यवस्था की मोर्चा सम्भाले है। सीएम सुरक्षा की टीम भी पाटन पहुंच चुकी है। सभा स्थल की तैयारी भी अंतिम चरण में है। जानकारी के मुताबिक जिस मांर्ग रैली में सीएम श्री बघेल शामिल होंगे उस मार्ग पर पुलिस ने लगातार पेट्रोलिंग भी शुरु कर दी है। बता दे कि आज सांसद विजय बघेल भी तिरंगा यात्रा के तहत पाटन आ रहे है। राजनीति के दो घूर विरोधी का एक ही दिन रैली को लेकर पुलिस काफी एहतियात बरत रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का भी जबर हरेली आयोजन भी आज ही है।