रिपोर्टर- प्रभा यादव

जशपुर। प्री बीएड और डीएलएड की परीक्षा शनिवार को होगी। दोनों परीक्षा में 8936 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 11 केन्द्र बनाए गए हैं और परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. विजय रक्षित ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्यवेक्षकों को परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:15 के बीच होगी। इस परीक्षा के लिए 11 केन्द्र बनाए गए हैं। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4:15 के बीच होनी है। पहली पाली में 4914 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे और दूसरी पाली में 4022 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा। प्रवेश पत्र के साथ कोई भी एक पहचान पत्र उन्हें अपने साथ रखना होगा।






