बाबा अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई


पंडरिया-ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला डबरी में शनिवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव रामजी अंबेडकर की 70 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक होरीलाल गबेल, शिक्षक संजय चतुर्वेदी,  फागुराम साहू, शिक्षिका माया गबेल व शाला के बच्चों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। कार्यक्रम में शाला के प्रधानपाठक श्री गबेल ने बताया कि बाबा साहब जन्म 14अप्रैल 1891 को हुआ था। बाबा साहब बचपन से प्रतिभाशाली थे। बाबा साहब को बचपन से समाज में व्याप्त अश्पृष्यता कुरीति का सामना करना पड़ा। बाबा साहब मन में निराश नहीं हुए और उन्होंने इस कुरीति को समाप्त करने के दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया,जो पूरा भी हुआ। उन्होंने आजाद भारत का संविधान अपने टीम के साथ लिखा। इस समिति के वो अध्यक्ष थे। देश के प्रथम कानून मंत्री भी हुए। श्री गबेल ने कहा बाबा अंबेडकर के सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भारतीय समाज कभी नहीं भुला सकता है। इस महापुरुष ने 6 दिसंबर 1965 को दुनिया को अलविदा कह दिया।शाला परिसर भारत रत्न बाबा  भीमराव अंबेडकर की जय, बाबा अंबेडकर अमर रहे के नारों से गूंज उठा।