ग्राम छाटा में मनाया गया बाबा गुरु घासी दास की जयंती, जैतखंभ में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद…सतनाम युवा संगठन द्वारा लगातार हर वर्ष किया जाता है आयोजन


पाटन। ग्राम छाटा में सतनाम युवा संगठन द्वारा आज गुरु बाबा घासीदास जी की जयंती मनाई गई। इस असवर पर पंथी नृत्य स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। सबसे पहले श्री बघेल जैतखंभ की पूजा अर्चना किया। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम हुआ जिसमें सतनाम युवा संगठन के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज बहुत सुंदर तरीका से बाबा जी की जयंती मनाया जा रहा है। बाबाजी का मन बाल्यकाल से ही अध्यात्म की तरफ रहता था। समाज में जो घटना घट रही थी उसे लेकर वे काफी उद्वेलित थे। उन्होंने न केवल सतनामी समाज के बल्कि सभी समाज के लिए भाई चारा, प्रेम, सत्य, अहिंसा की रास्ता बताया। मानव जीवन प्राप्त करना ही अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

बाबा जी बताया कि सबसे पहला काम हम सबको सत्य के रास्ता पर चलने है। उन्होंने मानव मानव एक समान का संदेश दिया। उन्होंने वर्तमान बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जितना शासकीय उपक्रम है वह बिक रहा है। उन्होंने कहा कि निजी हाथों में सबचले जायेगा तो आरक्षण कहा से मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दरवाजा से आरक्षण को समाप्त करने का काम चल रहा है। उन्होंने छाता गढ़ पहाड़ में हुई घटना को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया।

जो सही आरोपी है उस पर कार्रवाई करना चाहिए।।इस घटना का सीबीआई जांच कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बदला की भावना से काम कर रही है। सतनामी समाज के लोगो को पकड़कर जेल में डालने का काम कर रहे है। जबकि जो इस घटना के लिए जिम्मेदार है उसे बचाने का प्रयास कर रही है। भाजपा की सरकार सभी समाज का अपमान कर रही है। छग के संस्कृति, परम्परा, खेल , व्यंजन को मान दिलाने का काम किया। छत्तीस गढ़िया का मान बढ़ाने जितना योजना बनाए सबको बंद करते न रहा है। सरकार बाबा जी के बताए रास्ते पर नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जो मांग है यह पूरा किया जाएगा।

स्वागत भाषण उत्तम बघेल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोक टंडन ने तथा आभार व्यक्त विजय चेलक ने किया। इस अवसर पर किसान नेता राकेश ठाकुर, जनपद पंचायत पाटन उपाध्यक देवेंद्र चंद्रवंशी, वरिष्ठ कांग्रेसी, जवाहर वर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जनपद सदस्य त्रिवेणी बंजारे, बबलू मार्कण्डेय, आशीष वर्मा, ओम टंडन, जवाहर वर्मा, आनंद बघेल, नीरज सोनी, सालिक साहू, मोनू शर्मा, नीलेश गणिर, सहित सतनाम युवा संगठन के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।