पाटन थाना पहुंचे , कार्रवाई की मांग करते सौंपा ज्ञापन
पाटन। सतनामी समाज का धर्म गुरु बाबा गुरु घासीदास जी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अमित बघेल को सोशल मीडिया में अश्लील गाली गलौज देते हुए वीडियो वायरल होने के बाद आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में पाटन थाना पहुंचे। यहां पर पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर अश्लील गाली गलौच किया है उस व्यक्ति का तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन भी सोपे है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी के अलावा छत्तीसगढ़िया अन्य समाज के लोग भी काफी संख्या में मौजूद रहे।







