बाबा गुरुघासी दास जी और छग क्रांति सेना के अमित बघेल को सरेराह चौक पर दे रहे अश्लील गाली गलौज, सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा है वीडियो वायरल, 30 अक्तूबर शाम 6 बजे बड़ी संख्या में पाटन थाना पहुंचेंगे छग क्रांति सेना,

पाटन। सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा खुलेआम शहर के चौक पर सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास बाबा जी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल जी को अनर्गल  अश्लील गाली गलौज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद अब छत्तीसगढ़ के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रही है। रायपुर में तो छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना से जुड़े लोग थाने में जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर ही रहे हैं वहीं पाटन में भी अब छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज 30 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे पाटन थाना पहुंचने वाले हैं। यहां पर  उक्त व्यक्ति  जो सोशल मीडिया पर  गाली गलौज कर रहे हैं उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग करेंगे । छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहर पार्टी के पदाधिकारी ने सभी से अपील किया है कि वह छत्तीसगढ़ के अस्मिता एवं छत्तीसगढ़ के महान साधु संतों गुरुओं की रक्षा एवं अस्मिता बचाने के लिए पाटन थाना में शाम 6:00 बजे जरूर पहुंचे।