बाबा गुरु घासीदास जी ने दिया सत्य का संदेश, उनका मार्ग जनकल्याण के लिए: उत्तरा सोनवानी

बाबा गुरु घासीदास जी ने दिया सत्य का सन्देश , उत्तरा सोनवानी ने कहा बाबा जी का संदेश जनकल्याण के लिए
पाटन। बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर सतनामी समाज के युवा सामाजिक कार्यकर्ता उत्तरा सोनवानी ने प्रदेश की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है  उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर आज पूरा प्रदेश सर्वांगीण विकास कर रहा है। बाबा जी ने सिर्फ सतनामी समाज नहीं बल्कि  सभी समाजों के लिए कल्याणकारी संदेश दिए हैं।