राखी में आज 24 दिसम्बर को बाबा गुरु घासीदास की जयंती और मड़ाई मेला का आयोजन, रात्रि में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम


पाटन। समीप के ग्राम राखी में 24 दिसंबर दिन बुधवार को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं वार्षिक मड़ाई मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए ग्राम के युवा सामाजिक कार्यकर्ता लवण बंजारे ने बताया कि पंथी नृत्य प्रतियोगिता भी इस अवसर पर आयोजित है।  जिसमें प्रदेश के ख्याति नाम पंथी दल प्रस्तुति देंगे। सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रम चलेगा और रात्रि में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है। सुबह 10:00 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। शाम 4:00 बजे जैत खाम में ध्वजा चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित रहेंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, सरपंच जितेश्वरी देवांगन, उप सरपंच राजेश दांडेकर सहित अन्य मौजूद रहेंगे। रात्रि में शशि रंगीला नाइट सूर वंदना सांस्कृतिक दल के कलाकार प्रस्तुति देंगे।