पाटन।।समीपस्थ ग्राम सावनी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य संत गुरु घासीदास जयंती व भव्य सतनाम शोभायात्रा साथ ही मंड़ाई मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी समाज के पूर्व अध्यक्ष हेमंत जांगड़े ने कहा दिनांक 22 दिसम्बर को भव्य सतनाम शोभायात्रा समाज के महिलाओं युवतियों व युवाओं द्वारा कलश यात्रा दोपहर 2 बजे निकाली जाएगी जो जयस्तंभ चौक से निकलकर पूरे गांव का भ्रमण करेंगे इसी क्रम में 23 दिसंबर मंगलवार को गुरु घासीदास जयंती मनाई जाएगी दोपहर 2 बजे गुरु गद्दी पूजा शाम 4 बजे ध्वजारोहण पण्डित सुन्दर लाल द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा और फिर महाप्रसादी वितरण इसी कड़ी में 7 बजे मंड़ाई मिलन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे माननीय भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक पाटन अध्यक्षता करेंगे ग्राम पंचायत सावनी के सरपंच रामेश्वरी चन्द्र कुमार रामानंद चन्द्राकार उपसरपंच विशेष अतिथि देवेन्द्र चन्द्र वंशी जनपद सदस्य एवं सभी पंच गण व ग्राम वासियों के उपस्थिती में सम्पन्न होगा रात्रिकालीन आकर्षक कार्यक्रम लोकप्रयाग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम राजिम वाले राजेन्द्र साहू व उनके साथियों द्वारा 10 बजे आयोजित किया जाएगा।







