भाजपा मडंल बेलरगांव में बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं जिला के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत आज 14 अप्रैल दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे अटल चौक के पास भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव के द्वारा संविधान के शिल्फी समाज सुधारक महान विचारक भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया।

जिसमें भाजपा मडंल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर मानिकपुर,जनपद पंचायत सासंद प्रतिनिधि मौहन पुजारी,जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा,पूर्व मडंल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, शेखर आडील, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री सत्यवती नेताम,अनुसूचित जनजाति मौर्चा मडंल उमेंद्र मरकाम, युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन,सासंद प्रतिनिधि हाईस्कूल उमेंश साहु,
उपसरपंच पोखराज कश्यप,भुवनदास मानिकपुरी, टेकराम पटेल,कलेशवर साहु,प्रमीला साहु,अमरचंद साहु,दीपक देवागंन, खेमन साहु, दुलचंद यादव सहित भाजपा के जेष्ठश्रेष्ठ कार्यक्रर्ता उपस्थित थे।