पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए बाबा वर्मा ने पेश की दावेदारी,कहा..मै नगर वासियों एवं पार्टी संगठन के प्रति सच्ची सेवा भाव रखते हुए एक सेवक के रूप में कार्य करूंगा

पाटन।नगर पंचायत पाटन का अध्यक्ष पद अनारक्षित घोषित होते ही जहाँ एक ओर अनेक दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है,वहीं पाटन नगर में एक युवा चेहरा बाबा वर्मा ने भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

बाबा वर्मा जहाँ एक ओर युवा हैं वहीं उनकी निर्विवाद छवि का असर हर वर्ग में नजर आता है।
बाबा वर्मा भाजपा में छोटी उम्र से ही सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे हैं वहीं वे सांसद विजय बघेल के करीबी माने जाते हैं।

भाजपा नए फार्मूले पर युवाओं को मौका दे रही है उस दृष्टि से बाबा वर्मा पसंद हो सकते हैं।

बाबा वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी को लेकर कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के एक सिपाही है और यदि पार्टी उन्हें अवसर प्रदान करती है तो निश्चित तौर पर नगर के लोगो की सेवा का दायित्व निभाने के लिए तैयार रहेंगे और पार्टी के झोली में नगर पंचायत अध्यक्ष का पद अर्पित कर जन जन तक शासन की योजना को पहुचायेंगे और पाटन नगर की एक सुंदर परिकल्पना को वो साकार रूप प्रदान करेंगे।
मै नगर वासियों एवं पार्टी संगठन के प्रति सच्ची सेवा भाव के साथ सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सब का विश्वास की भावना रखते हुए एक सेवक के रूप में कार्य करूंगा।