

पंडरिया । ब्लाक अंतर्गत विभिन्न गांव में हो रहे धार्मिक अनुष्ठान में सोमवार को महेश चन्द्रवंशी सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ राज्य शासन शामिल हुए।ग्राम कुंडा में प्रभातफेरी मंडली द्वारा आयोजित श्री राम कथा में शामिल होकर श्री राम कथा सुने एवम व्यासपीठ पर विराजमान महराज से आशीर्वाद लिए।इससे पूर्व ग्राम चचेड़ी में आयोजित सतचंडी यज्ञ परिक्रमा कर यज्ञाचार्य से आशिर्वाद लेकर ग्राम कोइलरी में आयोजित श्रीमदभागवत महापुराण में कौशलेंद्र शांडिल्य से कथा श्रवण किया।इस दौरान महेश चन्द्रवंशी के साथ में राजपाल साहू जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी कवर्धा ,उत्तरा दिवाकर ब्लॉक अध्यक्ष कुंडा, रमेश ठाकुर सरपंच खपरी,सरपंच चचेड़ी, छोटू साहू सरपंच कुंडा, आरती सुमन जोन प्रभारी कुंडा,हरचरन खनूजा,रोमी खनूजा,देवानंद सोनी,राजेन्द देवांगन, व्यासः चंद्राकर,कृष्णा चंद्राकर,सिल्लू केशरवानी,संतोष ,रोहित मानिकपूरी,बद्री खांडे,मुन्ना,भरत साहू,रामवतार सिंगरोल,सरस्वती गोयल,फलित, सुरेश,एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।






