पिछड़ा वर्ग संगठित रहे, हर जिले में हो ऐसा ही अधिवेशन- विधायक ललित चंद्राकर

अंडा।  श्री गणपति नवयुवक क्लब ग्राम वासी खप्परवाडा के तत्वावधान में नववर्ष के पावन पर्व पर भव्य रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग संगठन के अधिवेशन विधायक ललित चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर के अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने कहा- पिछड़ा वर्ग को संगठित रहना चाहिए और सभी जिलों में संगठन का विस्तार होना चाहिए और विशेषकर से युवाओं की भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।

उन्होंने आयोजक जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को बधाई दी जिसमें सभी समाज के प्रमुखों का सम्मान कर एक सूत्र में पिछड़ा वर्ग को पिरोने का काम किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने समाज को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संगठित करने का अव्वाहन किया साथ ही विधायक श्री चंद्राकर से दुर्ग ग्रामीण के कोई बड़े स्थान में पिछड़ा वर्ग का भव्य भवन बनवाने की मांग की।

इस अवसर पर सभी समाज के प्रमुख जिसमें चंद्रेश देवांगन, नरेंद्र पटेल, दुर्ग जिला धोबी समाज के अध्यक्ष गोपाल निर्मलकर, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष चैतराम निर्मलकर, रायपुर के अध्यक्ष वरुण निर्मलकर, सेवक चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, सेवक देवांगन, राम नारायण चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर, ग्राम सरपंच श्रीमती रेवती देवदास, मंडी अध्यक्ष धनेश चंद्राकर, ललित चंद्राकर, सोमनाथ साहू, गोपाल वर्मा, साधुराम चौहान, पवन निर्मलकर, रोशन निर्मलकर आदि अनेक सामाजिक मुखिया शामिल होकर अपने विचार रखें और पिछड़ों में एकता स्थापित करने का संकल्प लिया। संगठन ने देश के अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।