धोखाधड़ी के आरोपी को बड़ेडोंगर पुलिस ने किया गिरफतार, एचडीएफसी बैंक के लोन एजेंट बताकर लोगों से की धोखाधड़ी

आशीष दास

कोंडागांव/बड़ेडोंगर । दिनांक 22/07/2022 थाना बड़ेडोंगर जिला कोण्डागांव में आवेदक बिल्लूराम सलाम व अन्य साथियों के द्वारा लिखित शिकायत आवेदन पेश किये कि आरोपी विन्देश्वर कुलदीप पिता स्व . बरातुराम कुलदीप जाति पनका उम्र 36 वर्ष साकिन वेडागांव ने अपने आपको एचडीएफसी बैंक शाखा कांकेर के लोन एजेन्ट हूं, बताकर वर्ष 2021 के विभिन्न महीनों में ग्राम तुरठा के बिल्लु सलाम से 20,000 / रूपये, मटवान के रूपजी पोटाई से 50,000 / रूपये, चांदागांव के बजनाथ पोटाई से 7000 / रूपये, तुरठा गांव घसियाराम कचलाम से 13,000 / रूपये, मटावन के रामदेर से 6500 रूपये, सिवनी के मानकूराम मंडावी से 6000 / रूपये, मलेचूर के सुकलाल सलाम से 7000 / रूपये, बावडी के देवकुमार नाग से 19000 / रूपये व मोहन वड्डे से 7000 / रूपये , मटावंड के सुकलाल पोटाई से 5000 / रूपये , गोंगला ग्राम के चमराराम कचलाम से 13000 / रूपये व भुरवाल के चैतराम पोयाम से 7000 / रूपये उक्त 12 लोगों से कुल उक्त सभी से 160500 / रूपये नगद अपने घर बुलाकर व बस स्टैण्ड बडेडोंगर और कुछ लोगों के घर में उक्त राशि को नगद लिया, प्राप्त शिकायत का जांच किया गया जांच में दोनों पक्षों का कथन लेखबद्ध बाद एचडीएफसी बैंक शाखा कांकेर से ग्रामीणों को लोन दिलाने के नाम पर नगद उक्त राशि लेकर धोखाधडी किया जाना पाये जाने से थाना बड़ेडोगर में अपराध क्र . 19 / 2022 धारा 420 ताहि . दिनांक 21.07.2022 को कायम कर विवेचना में लिया गया।

चुंकि अपराध गंभीर किस्म का होने से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दिव्यांग पटेल द्वारा प्रकरण के गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह दीवान के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी बिन्देश्वर कुलदीप निवासी बेडागांव को कायमी के कुछ ही घण्टो में दिनांक 22.07.2022 के 11:05 बजे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय कोण्डागांव पेश किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक ओंकार दीवान थाना प्रभारी बडेडोंगर एवं उप निरी अलीलचंद, सउनि हंसकुमार ठाकुर, आर सुकमन नेताम, रामकीर्तन का विशेष योगदान रहा ।