कल्याणी साहू
पाटन- जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा ने भूपेश सरकार के बजट को जन हितैषी व कल्याणकारी बताया है। इस बजट में नगर से लेकर ग्रामों तक के विकास का अद्भुत समन्वय है। समाज के सभी वर्गों के लिए मुख्यमंत्री ने बहुत कुछ दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य युवाओं को रोजगार, चिकित्सा, किसानों की समस्याएं जैसे सिंचाई आदि सभी विषयों को केंद्रित करते हुए बजट तैयार किया गया है, कि सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट बनाया है। जनहित के मद्देनजर यह बजट ऐतिहासिक व सर्व कल्याणकारी है आंगनबाड़ी, मितानिनों, रसोइया, कोटवार, ग्राम पटेल व होमगार्ड आदि को भी राशि बढ़ाकर प्रदान की उन्होंने घोषणा किया है।

श्रीमती सिन्हा ने आगे कहा कि आज से लगभग चार वर्ष पहले मान. भूपेश बघेल सरकार को प्रदेश की जनता के सेवा करने का अवसर मिला, मुख्यमंत्री ने बजट के माध्यम से सभी वर्गों को ध्यान में रखकर यह साबित कर दिया कि वे लोगों की विश्वास पर खरा उतर रहे हैं और इसी लोकप्रियता के कारण वह देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री के रुप में उनको स्थान मिला हैं, भूपेश बघेल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ आज पूरे देश को रास्ता दिखा रहा है, प्रदेश, देश और विदेश में भी अब लोगों का नजरिया अब हमारे प्रदेश के तरफ बदल रहा है। वे हमारे प्रदेश के सपनों को हक़ीक़त में बदलने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी सेवा, समर्पण व सौम्य, सरल, व मिलनसार छवि और ऊर्जावान नेतृत्व, व लोकप्रियता, के कारण छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें पुनः मौका प्रदान करेगी।