बजरंग दल के पदाधिकारियों और पत्रकारों का किया सम्मान, कौही मंदिर समिति विश्व हिंदू परिषद ने मेला में सहयोग के लिए जताया आभार


पाटन। खारुन नदी के किनारे स्थित ग्राम कौही में तीन दिवसीय मेला के समापन के बाद आज सोमवार को मंदिर समिति , विश्व हिंदू परिषद के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया । मंदिर परिसर में ही आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी के द्वारा बजरंग दल के युवाओं सहित मेला में सहयोग करने वाले पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष हेमलाल साहू, सचिव राजेश कुमार साहू सहित वरिष्ठ जन श्रीमती सुनीता यादव, ईश्वर यदु ने आज बजरंग दल की युवाओं और क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर बजरंग दल के अध्यक्ष सुभाष यादव, संयोजक तामेश्वर साहू, राकेश सिंह, मेघराज साहू ,नीरज निर्मलकर ,गुंजन वर्मा ,कैलाश मनी ठाकुर , तोषण साहू, प्रवीण निर्मलकर, लोकेश्वर दास ,राजदीप, दीपक कोसे, लोकेश्वर साहू ,आशीष कुंभकार, केशव साहू ,यशवंत साहू ,विजय साहू सहित अन्य मौजूद रहे।