लोगों से संपर्क कर सदस्य बनने प्रेरित कर रहे बेलर मंडल महामंत्री मनोहर मानिकपुरी

मौर्यध्वज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव.। वर्तमान में जारी भाजपा के सदस्यता अभियान के मद्देनजर बेलर मंडल महामंत्री मनोहर मानिकपुरी सिहावा विधानसभा के शक्ति केन्द्र कसपुर के बूथ क्रमांक 217 बरोली,215 कसपुर,218 ,219 नवागांव सहित विभिन्न ग्रामों का लगातार दौरा कर रहे हैं।

इस दौरान महामंत्री मनोहर मानिकपुरी ग्रामवासियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और जनहित हितेषी कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने की जा जा रही है।

मनोहर मानिकपुरी ने कहा है की इसका काफी अच्छा परिणाम देखने को मिल रहा है।बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भारतीय जनता पार्टी की परिवार सहित प्राथमिक ग्रहण कर रहे हैं । मोदी राज में देश ने विकास की चरम सीमा को छुआ है।और यह सब देशवासियों का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास के चलते संभव हुआ है। भाजपा आज विश्व की सर्वाधिक कार्यकर्ताओं वाली राजनीतिक पार्टी है।