Balod: खून से लाल हो रही जिले की सड़के, दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसों में 3 मौत, 2 घायल

बालोद। जिले से बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है। जहां 2 अलग अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई है। और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।जिन्हें उपचार हेतु चिखलाकसा अस्पताल भेजा गया है, जहां आए उन्हें रेफर करने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी अनुसार दल्लीराजहरा थाना अंतर्गत मुच्चर क्षेत्र में 2 मोटर साईकिल में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, भिड़ंत भी इतनी भयंकर थी कि मोटर साईकिल में आग लग गई। वही इस भयंकर हादसे में बाइक सवार एक कि मौत हो गई, और 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें गंभीर अवस्था मे चिखलाकसा अस्पताल भेजा गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। वही दूसरी बड़ी घटना गुंडरदेही थाना से सामने आई है। जहां गुंडरदेही मुख्यालय में भूसा से भरी ट्रक से टकराने से बाइक में सवार दो युवकों की मौत हो गई हैं। एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई और दूसरे युवक की मौत अस्पताल में हुई। बताया गया है दोनों मृतक ग्राम इरागुड़ा और मड़ियापार निवासी हैं। वही गुंडरदेही पुलिस भूसा वाहन क्रमांक सीजी 04 एनएल 4971 को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं।