पाटन। कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदाअ दुर्ग छत्तीसगढ़ में आज 09.09.24 को बलराम जयंती पर आयोजित कृषक दिवस में प्राकृतिक खेती एवं गौ आधारित खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेत में बनाये जाने वाले बीजामृत ,जीवामृत का जिवंत प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेन्द्र कुमार साहू ,ग्राम pahanda के उप सरपंच सुरेन्द्र कुमार साहू, चेतन देवांगन, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ विजय जैन सहित 50 से अधिक किसान भाई मौजूद थे। इस अवसर पर प्रगतिशील महिला कृषक श्रीमती अजिता साहू एवं कृषक लवन साहू को जैविक खेती में विशेष योगदान हेतु सम्मान प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।