
दुर्ग । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने 24 नवंबर को बेमेतरा जिले के धान उपार्जन केन्द्र पदुमसरा का औचक निरीक्षण किया, समिति में धान बेचने पहुंचे किसानो से चर्चा की उनके समस्या जानने का प्रयास किया तथा कर्मचारियों को निर्देशित किया कि खरीदे धान की सिलाई और स्टेकिंग प्रतिदिन करने निर्देश दिये। किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना आये, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुनिश्चित करने कहा।

किसान सम्मान समारोह दाढ़ी में उमड़ा विशाल जैन सैलाब जिला बेमेतरा के विधानसभा नवागढ़ अंतर्गत सेवा सहकारी समिति दाढ़ी एवं कुरदा में हो रहे कृषक सम्मान समारोह में शामिल हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुदयाल सिंह बंजारे विधायक नवागढ़, अध्यक्षता राजेन्द्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग द्वारा की गई। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में रेवती साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, सुरेन्द्र तिवारी प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस कमेटी संतोष अग्रवाल वरिष्ट कृषक प्रकाश नारायण त्रिपाठी, पूर्व समिति अध्यक्ष, संजय तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी, जनपद सदस्य अर्पित गुप्ता, शकुन मुलचंद चन्द्राकर, – संतबाई आगरदास डेहरे, मोन्टु तिवारी विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र तिवारी अध्यक्ष समिति दाढ़ी, दीपक चौबे अध्यक्ष समिति कुरदा सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित हुये। इस अवसर पर विधायक गुरुदयाल बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा है कि धान का समर्थन मूल्य कम होने से पहले बहुत कम धान खरीदी होती थी परंतु जब से कांग्रेस सरकार ने धान खरीदी 2500 रु. की है धान का रकबा दुगुना हो गया है। पूरे प्रदेश में उपार्जन केन्द्रों की संख्या में वृद्धि किया है। जिससे किसानों को धान बेचने अपने गांव से अधिक दूर नहीं जाना पड़ता, बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत उपार्जन केन्द्र 22 से बढ़कर 44 हो गया है।


धान खरीदी की शुरुवात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार द्वारा किया गया। पहले समितियों में टोकन के लिए लाईन लगाना पड़ता था किन्तु अब मोबाईल में ऐप के माध्यम से भी टोकन की सुविधा किसानों को दी जा रही है।इस अवसर पर राजेन्द्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार किसानो का हमेशा सम्मान करती है, छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, भूमिहीन मजदूरों को 7000/- रु. की आर्थिक सहायता दी जा रही है। आने वाले समय में धान का समर्थन मूल्य 2800/-रु. क्विंटल किया जायेगा जिससे किसानो को और अधिक लाभ होगा। कांग्रेस पार्टी किसानों की पार्टी है, माननीय मनमोहन सिंह जी की सरकार में किसानों का 72000 करोड़ का कर्जा माफ किया। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही माननीय भूपेश बघेल जी ने पहला हस्ताक्षर किसानों के कर्जामाफी में किया। जगह-जगह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम के स्कुल खोला जा रहा ताकि गरीब किसान का बच्चा भी अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ सके। कांग्रेस की सरकार में किसान आर्थिक रूप से सक्षम है इसलिए जहां भी जाता हू वहां किसानों द्वारा अपने बचत अमानत को जमा करने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की मांग करते है। उन्होंने अपने उद्बोधन में अधिकारी, कर्मचारियों को किसानों को सभी शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित करते हुये कहा कि किसान मुझसे सीधे संपर्क भी कर सकते है साहू ने ग्रामीणों से गौठान को पैरादान करने का अपील किया।