2026 के बैंकिंग एक्जाम  : अब क्लर्क से पहले होगी ऑफिसर की परीक्षा, जाने पूरा शेड्यूल और पैटर्न

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग  ने साल 2026 में बैंकिंग सेक्टर की परीक्षाओं के क्रम में बदलाव किया है । अब तक एसबीआई और आईबीपीएस में पहले क्लर्क और बाद में ऑफिसर की परीक्षाएं होती थी ।ऐसे में कई उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं में पास हो जाते थे और बाद में क्लर्क पद छोड़कर ऑफिसर बन जाते थे ।इसलिए बैंकों में क्लर्क पदों पर बैकलॉग बन जाता था। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह बदलाव किया गया है । हर साल बैंक की परीक्षाओं में करीब 50 लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं। यह सभी परीक्षाएं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भर्ती के लिए होती है ।

2026 में टॉप बैंकिंग एक्जाम…. जाने पिछले साल का पैटर्न और वैकेंसी का ट्रेंड

SBI PO 2026

इसमें पहले प्रीलिम्स से स्क्रीनिंग होती है ,फिर मेंस में ऑब्जेक्टिव के साथ डिस्क्रिप्टिव पेपर आता है। फाइनल सिलेक्शन जीडी और इंटरव्यू से होता है ।

योग्यता       ग्रेजुएशन

उम्र            21 से 30 साल

आवेदन   अगस्त 2026 के आसपास

अनुमानित वैकेंसी     2000+

SBI क्लर्क 2026

इसमें इंटरव्यू नहीं होता और पूरा सिलेक्शन लिखित परीक्षा पर आधारित रहता है।

योग्यता  :पात्रता के लिए ग्रेजुएट और बेसिक कंप्यूटर            नॉलेज जरूरी है

  उम्र  : 20 से 28 साल

आवेदन : अगस्त 2026 के आसपास वैकेंसी ट्रेन 5000 -9000 हो सकती है।

IBPS PO / IBPS RRB

आईबीपीएस के जरिए रीजनल रूरल बैंकों में ऑफिसर और क्लर्क की भर्ती होती है ,PO के लिए इंटरव्यू, जबकि ऑफिस असिस्टेंट का फाइनल सिलेक्शन  मेंस में तय होता है।

योग्यता  : ग्रेजुएशन

उम्र   : 18 साल, हर परीक्षा का अलग मापदंड

कुल वैकेंसी  :  13000 के आसपास

एग्जाम का अनुमानित शेड्यूल

परीक्षा               प्रीलिम्स                    मेंस 

OICL           10 जनवरी                     28 फरवरी

SBI PO।        अगस्त।                         सितंबर

SBI क्लर्क        सितम्बर – अक्टूबर          नवंबर

IBPS PO।        अगस्त – सितम्बर        अक्टूबर – नवंबर

IBPS  clerk       अक्टूबर                फरवरी

IBPS RRB       जून- जुलाई             अगस्त सितम्बर

नाबार्ड ग्रेड -1        दिसंबर                  जनवरी

एसबीआई क्लर्क में सबसे ज्यादा छात्र

SBI PO      6.58

IBPS PO      12.58

IBPS clerk    12

SBI clerk        20

RBI grade B    1.07

नोट : संख्या लाख में, आंकड़े पिछले साल के हैं