वार्षिक श्राद्ध पर किया बरगद व पीपल का पौधारोपण

पंडरिया।पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ मानसून में नगरवासियों का पौधारोपण करने का सिलसिला लगातार जारी है।लोग जन्मदिन सहित अनेक अवसरों पर दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी से भी प्रभावित होकर अभियान में जुड़ रहे हैं।रविवार सुबह महामाया चौक निवासी नवीन हलवाई, सुनील हलवाई, अनिल हलवाई व अमित हलवाई (रिंकू) ने अन्य कई लोगों के साथ अपने पिताजी स्व. रामलाल हलवाई के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर नगर के कुशालबन्द तालाब में एक बरगद व एक पीपल का पौधा रोपित कर संरक्षित किया तथा अपने पिताजी को वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।वहीं लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।हलवाई परिवार द्वारा समिति के साथ प्रायः हर अवसर पर पौधारोपण किया जाता है।इस दौरान पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, चन्द्रप्रकाश राजपूत, गोविंद रजक, एस एल कुर्रे, शंकर चन्द्रवंशी, राजीव श्रीवास्तव, मुकेश कौशिक, कमलकांत देवांगन, विशाल देवांगन सहित मोहल्ले के लोग उपस्थित थे।