भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ग्रुप -ए सर्विसेज के लिए साइंटिफिक ऑफिसर्स की भर्ती करने जा रहा है ।इसके लिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और साइंस पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं ।सिलेक्शन के बाद ग्रेजुएट को ओरियंटेशन कोर्स फॉर इंजीनियरिंग स्टूडेंट (OCES) की ट्रेनिंग दी जाएगी। वही पोस्ट ग्रेजुएट को DAE फैलोशिप स्कीम (DGFS) के तहत 2 साल का फैलोशिप प्रोग्राम ऑफर किया जाएगा .ट्रेनिंग पूरी करने के बाद चयनित उम्मीदवारों को एटॉमिक एनर्जी सेक्टर और भारतीय सरकार के विभिन्न पब्लिक सेक्टर के अन्दर अंडरटेकिंग्स (PSU)में नियुक्त किया जाएगा ।

यह रहेगी आवेदन फीस
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा ।महिलाओं एसटी एससी और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं आवेदन 31 जनवरी तक किया जा सकता है हर साल औसतन 2 लाख से अधिक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करते हैं ।
किताबों के लिए मिलेंगे 30 हजार रुपए
उम्मीदवारों को 74,000 प रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा ।₹30000 का किताब भत्ता और हॉस्टल सुविधा भी दी जाएगी। नियुक्ति के बाद साइंटिफिक ऑफिसर( लेवल -10) के रूप में 56100 मूल वेतन मिलेगा ।सभी को भत्तो को मिलाकर करीब 1,35,000 प्रति माह सैलरी होगी। DGFS फेलो और Mtech ट्यूशन फीस, कंटीजेसी ग्रांट और प्रोजेक्ट खर्च भी मिलेगा।
बीटेक और एमएससी में 60% अंक जरूरी
बीटेक या MTech के छात्र आवेदन कर सकते हैं ।इंजीनियरिंग में केमिकल कंप्यूटर साइंस ,इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिक और मेटल लॉजिकल ब्रांच वाले पात्र हैं ।न्यूनतम 60% अंक जरूरी है। फिजिकल केमेस्ट्री बायो साइंसेज ,जियोलॉजी और जिओ फिजिक्स में एमएससी एवं या इंटीग्रेटेड एमएससी उम्मीदवार पात्र है ।
सामान्य वर्ग की आयु 26 साल रहेगी
सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष 1 अगस्त 2026 तक होनी चाहिए। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 29 वर्ष और एससी-एसटी के लिए आयु सीमा 31 वर्ष तक की गई है
जरूरी जानकारी
आवेदन :22 दिसंबर से शुरू
अंतिम तिथि: 21 जनवरी
परीक्षा : 14 और 15मार्च
चयन सूची : 2 अप्रैल
इंटरव्यू स्लॉट : 20 से 26 अप्रैल
अंतिम चरण सूची : जून के अंत में
वेबसाइट
Www.com barcode exam.in
इन प्रमुख संस्थानों में किया जाएगा रिक्रूटमेंट
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई
इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च (कलपक्कम ,तमिलनाडु )
राजा रमन्ना सेंटर ऑफ़ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (इंदौर)
न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (मुंबई )
यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (जादूगोड़ा झारखंड)






